संभल, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के जोया-संभल मार्ग पर सोमवार देर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में घुमंतू टाइप के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक घुमंतू टाइप का व्यक्ति पैदल जोया की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने असमोली थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों और क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्...