संभल, मार्च 17 -- असमोली। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, असमोली के महा प्रबंधक गन्ना इन्द्र कुमार शर्मा ने सभी किसानों को सूचित करते हुए बताया कि असमोली चीनी मिल गन्ने की कमी के कारण प्रतिदिन नो केन हो रही है। क्षेत्र में पेराई योग्य गन्ना लगभग समाप्त हो गया है। चीनी मिल बंदी के लिए सभी गन्ना समितियों को अन्तिम मिल बंदी नोटिस भेजा जा चुका है। ऐसे में सभी किसान अपना आपूर्ति योग्य गन्ना 18 मार्च तक चीनी मिल को आपूर्ति कर दें, इसके बाद चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन कर गन्ना पेराई पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.