नई दिल्ली, जनवरी 27 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने SIR पर एक नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में जारी विशेष संशोधन (SIR) के कारण किसी भी असमिया नागरिक को कोई समस्या नहीं हो रही है बल्कि केवल 'मिया' (बांग्ला भाषी मुस्लिम) लोगों को ही इस प्रक्रिया से दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिया समुदाय को किसी भी हालत में राज्य में वोटिंग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। डिगबोई में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने एसआईआर पर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से 'मिया' मतदाताओं के नाम हटाना केवल एक प्रारंभिक कदम है, और जब बाद में राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जाएगा, तो बांग्लादेश के मुसलमानों के चार से पांच लाख वोट रद्द कर दिए जाएंगे। शर्मा ने कहा, "हां, हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.