बदायूं, फरवरी 22 -- आसफपुर/मुड़िया धुरेकी, हिटी। असमाजिक तत्वों होली में चुपचाप तरीके से आग लगाने के बाद गांव में तनाव फैल गया। जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। दोबारा होली रखवा कर मामले को शांत कराया और आग लगने वाले की तलाश शुरू कर दी। मामला फैजगंज बेहटा क्षेत्र के डरेला गांव का है। यहां शुक्रवार रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने गांव में रखी होली में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। आग लगने की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। होली में सामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने लोगों को समझाकर उसी जगह पर दोबारा होली रखवा दी और स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीण भयभीत नजर आ...