भभुआ, मार्च 9 -- पेज चार की खबर असमाजिक तत्वों ने होलिका दहन से पहले सम्मत को जलाया दियरी गांव के लोगो में असमाजिक तत्वो के खिलाफ आक्रोश व्यक्त सूचना पर पहुंची करमचट पुलिस ने पहुंचकर की मामले की जांच पड़ताल रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय करमचट थाना क्षेत्र के दियरी गांव में असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात्रि में सम्मत को जला दिया । जिसको लेकर हिन्दू समुदाय के लोगों में ऐसा करने वाले असमाजिक तत्वों पर आक्रोश व्याप्त है। इस बात कि जानकारी मिलते ही करमचट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। इस बात कि जानकारी ग्रामीण सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह फुलेश्वर दुबे ने दी। यह भी बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार आगामी 13मार्च को होलिका दहन होना था। इससे तीन दिन पहले ही असमाजिक तत्वों ने होलिका को जला दिया गया है। फोटो परिचय 09-भभुआ-15-प्रखंड क...