भभुआ, नवम्बर 30 -- पेज चार की एक नजर असमाजिक तत्वों ने धान के बोझा में लगाई आग,जल कर हुआ राख रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र करीगाई गांव के अशोक सिंह कुशवाहा के खलिहान में शनिवार की रात्रि आग लगा दी। जिससे खलिहान में रखे गए एक बिघा के धान का बोझा जल कर खाक हो गया। इस बात कि जानकारी रविवार को सुबह तब हुई जब खलिहान के ओर किसान गया तो देखा कि सभी बोझा जल कर खाक हो गया है। आग भी बुझा नहीं था, जिससे लौ निकल रहा था। इस बात कि सुचना थाना पुलिस को दिया गया। सुचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया। अशोक ने बताया कि मैं पट्टा पर लेकर एक बिघा कतरनी धान का खेती किया था। धान का बोझा जल जाने से मेरा करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। बेलांव थानाध्यक्ष चंद्र प्रभा ने बताया कि किसान द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है...