रुडकी, फरवरी 9 -- नगर पंचायत ढंडेरा क्षेत्र की कई आवासीय कॉलोनियों में असमाजिक तत्वों की आवाजाही को लेकर लोग परेशान है। इसको लेकर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट से मिला। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को दिए गए पत्र में बताया गया है कि अशोक नगर, शिवाजी कॉलोनी, आर्य नगर, भारत कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में अक्सर असमाजिक तत्व घूमते देखते जाते हैं। यह वाहनों को स्पीड के साथ दौड़ाते हैं। रोकने पर यह लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते है। इससे लोग बेहद परेशान है। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी व प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.