चाईबासा, जून 27 -- चाईबासा। कांग्रेस भवन चाईबासा में गुरुवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लागू है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपनी प्रशासनिक विफलता को छिपाने के लिए संविधान हत्या दिवस का नाटक करने का आरोप लगाया। मोदी सरकार में अभिव्यक्ति की कोई आजादी नहीं है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा से घबरा गई है और इसलिए पचास साल पहले के आपातकाल के मुद्दे को उठा रही है।मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा , नगर अध्यक्ष मो.सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सकारी दोंगो, वरीय कांग्रेसी राम सिंह सावैयां, अशोक सुंडी, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी , प्रखंड महासचिव गोपी बोदरा ,सोमाय सुंडी , कार्यालय सचिव सुशील दास , मिल्टन सुंडी आदि मौजूद थे ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.