सोनभद्र, दिसम्बर 9 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव में कुएं में मंगलवार की सुबह एक युवक का उतराया हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक घर से खाना खा कर पाही पर सोने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। कारीडाड़ चक चपकी निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र वासुदेव निवासी का शव कुएं में उतराया मिला। पिता के अनुसार रात में बचरा बाजार से लौटने के बाद लगभग नौ बजे खाना खाकर दुसरे पाही (दूसरे घर) पर सोने के निकला था।सुबह असनहर गांव में हृदय नारायण के खेत में स्थित कुएं उतराया मिला। सुबह जब पानी भरने गये तो लोगों ने कुएं में शव उतराया देख शोर मचाना शुरू किया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जब शव को कुएं से निकलवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.