वाराणसी, दिसम्बर 30 -- धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में सोमवार को एक बार फिर सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था की तस्वीर देखने को मिली। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले असद खान ने इस्लाम धर्म को त्याग कर आधिकारिक रूप से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। अस्सी घाट के सामने गंगा की गोद में नाव पर बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म बदला और असद से अथर्व त्यागी बन गए। धर्मांतरण की यह प्रक्रिया बेहद खास रही। असद खान ने सबसे पहले अस्सी घाट पर अपना मुंडन कराया। इसके बाद वह हनुमान सेना के सदस्यों और पुरोहितों के साथ नौका में सवार होकर गंगा की बीच धारा में पहुंचे। वहां गंगा की गोद में बैठकर वैदिक विधि-विधान और शुद्धिकरण अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के साथ उन्हें जनेऊ धारण कराया गया और तिलक लगाकर सनातन धर्म में दीक्षित किया गया। अनुष्ठान संपन्न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.