बिजनौर, दिसम्बर 6 -- क्षेत्र के गांव असदपुर धमरोली में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषि गोष्ठी कार्यक्रम में तिलहन की मिनी किट वितरित की गयी। शुक्रवार को असदपुर धमरौली में आयोजित कृषिगोष्ठी में किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही सरसों की बुवाई हेतु योजना के अंतर्गत तिलहन की निःशुल्क मिनिकिट वितरण कराई गई। राजकीय कृषिनिवेष बीजभंडार प्रभारी रमेश सिंह ने सभी किसानों को सरसों बुवाई की जानकारी देते हुए मिट्टी की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए तिलहन व हरि खाद की महत्ता से अवगत कराया।उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री सम्मान निधि की योजना की जानकारी देने के अतिरिक्त गैररजिस्ट्रीकृत किसानों का विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यक्रम में अमित कुमार, रामकिशोर सिंह, राजकुमार, कोमल यादव, महेंद्र सिंह, छोटन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.