चंदौली, अक्टूबर 2 -- चंदौली, संवाददाता। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशी का त्योहार जिले में गुरुवार को मनाया जाएगा। जिले में 27 जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है। रावण दहन के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने की अपील की है। विजयदशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म और सत्य की स्थापना की थी। वहीं देवी दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर का संहार किया था। यह पर्व अहंकार, क्रोध और ईर्ष्या आदि दोषों को त्यागने में प्रेरणा देता है। इससे दशहरा या विजयदशी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। जिले में हर साल की भांति इस साल भी प्रमुख 27 जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.