मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। असंगठित कामगार यूनियन जल्द ही विंध्याचल मंडल के तीनों जनपद, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में जिला इकाई कार्यकारिणी का गठन कर मंडल के प्रत्येक जिले में जिला कार्यालय बनाएगी। जिससे श्रमिकों को यूनियन का लाभ मिले सके। यूनियन महामंत्री मंगल तिवारी ने कहाकि प्रत्येक जिले में श्रमिकों के लिए कार्य करने के लिए 25 लोगों को नियुक्त करने का विधान है। जिसमें 50 प्रतिशत गैर निर्माण श्रमिक एवं 50 प्रतिशत निर्माण श्रमिकों को स्थान दिया जाएगा। इसमें सभी वर्ग, समाज के महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्रमिक बंधु स्थानीय श्रम विभाग कार्यालय या यूनियन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.