पूर्णिया, अप्रैल 20 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के दर्जियाबाड़ी से कलश शोभायात्रा निकली गई। इसमें 251 महिलाओं ने भाग लिया। यह यात्रा जलालगढ़ बस स्टैंड से स्टेशन चौक होते हुए गंगासागर पोखर पहुंची। वहां जल भरकर पुन. काली मंदिर स्थान पहुंची। इस दौरान राधा कृष्ण के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। कीर्तन मंडली में विभिन्न क्षेत्रों से टीम ने भाग लिया। आयोजन में राधा कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। आयोजन को सफल बनाने में संजीव सिंह, विजय सिंह, देव कुमार सिंह, पवन सिंह, देवेंद्र कुमार, डोमन पासवान, रामदयाल कुमार सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही। कीर्तन को देखने के लिए दूर-दरार से लोग पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.