हाजीपुर, मार्च 28 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड के दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत के नानकचक गांव में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस शोभा यात्रा में 551 कन्याओं ने कलश में जलभरी की। गंगा घाट पर पंडित संजीव झा, भारत भूषण झा एवं अन्य विद्वानों के वैदिक मंत्रोचारण के साथ गंगा पूजन के बाद कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें दर्जनों घोड़ा, बैंड बाजा के साथ मधुरमय भक्ति गीतों के आवाज में गोपालपुर गंगा नदी किनारे से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर विधि विधान के साथ विभिन्न देवी-देवताओं के पूजन के बाद यज्ञ शुभारंभ किया गया। काली दुर्गा राधे श्याम गौरी शंकर सीताराम के संकीर्तन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार विगत छह वर्षों से मां काली स्...