चतरा, सितम्बर 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से की गई। सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष रूप से संधि बलि जो 1 बजकर 40 मिनट पर किया गया। संधि बलि के समय मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए गए और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों और शंख की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग इस विशेष अनुष्ठान का हिस्सा बने। पूरे चतरा जिले में अष्टमी के दिन का माहौल उत्सव जैसा रहा। जगह-जगह भक्तों के लिए भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। कई समितियों द्वारा सांस्कृतिक और ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.