मिर्जापुर, दिसम्बर 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता अष्टधातु की मूर्ति चोरी मामले में आठ माह बाद चुनार पुलिस ने मुख्य आरोपी को शनिवार गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अहरौरा निवासी आरोपी 20 हजार रुपए ईनामी है। इसी ने अपने दोस्तों को चोरी की मूर्ति दी थी। पुलिस पूर्व में दक्षिण भारत से चोरी 400 वर्ष पुरानी वेणुगोपाल की अष्टधातु की मूर्ति संग चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ हैं। चुनार पुलिस ने 20 अप्रैल 2025 को बरगवां गांव से बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा था। उनके पास से वेणुगोपाल की अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई थी। जो दक्षिण भारत से चोरी 400 वर्ष पुरानी मूर्ति बताई गई थी। इसका वजन 15 किग्रा है। मूर्ति की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। पुलिस ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया था। जबकि चौथे आरोपी को पुलिस ने कुछ दिन बाद ग...