कौशाम्बी, जुलाई 18 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अषाढ़ा में शुक्रवार को तमन्ना आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ''एक पेड़ मां के नाम 2.0'' अभियान अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं ने समूह अध्यक्ष के साथ पौधरोपण कर लोगों को हरियाली का संदेश दिया। समूह की अध्यक्ष परवीन बानो ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। समूह की सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद व नीम आदि के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के दौरान बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया। इस दौरान नेहा बानो, रुबीना, सकीना, अलकमा बानो आदि समूह की सदस्य महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...