जमशेदपुर, जुलाई 28 -- परसूडीह थाना अंतर्गत खखड़ीपाड़ा में 2023 में हुई अश्विनी हत्याकांड में दो वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नवीन सिंह को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। यह हत्याकांड 5 जुलाई 2023 को सुबह करीब 10 बजे का है। शेषनगर निवासी अश्विनी कुमार को नवीन सिंह ने खखड़ीपाड़ा बुलाया था, जहां गोली मारकर अश्विनी की हत्या कर दी गई। परिजनों ने परसूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में सूरज यादव, राजू यादव, दीपक झा, इंदू गौड़ा, नवीन सिंह और एक अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले में मुख्य साजिशकर्ता नवीन सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नवीन सिंह किसी गुप्त स्थान पर छिपा है। इसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस नवीन से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में शाम...