मऊ, फरवरी 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग में विगत 15 दिसंबर 2025 को अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर मां और बेटियों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 50 दिन बाद 11 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग में 15 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे दो घरों की 4 युवतियों और बालिकाएं शौच से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी विक्की और उसके भाई राहुल सहित कुछ युवकों ने अश्लील हरकत करने के साथ फब्तियां कसनी शुरु कर दी थी। घर जाकर युवतियों के जानकारी देने पर जब महिलाओं युवतियों के साथ आरोपियों के घर पूछताछ करने के लिए पहुंची तो वहां विक्की, अभिषेक, सूरज, राहुल, पंकज उर्फ लाला, अमरनाथ, घरभरन, विनयम, रामचंद्र, निशा और कस्तूरी ने मार...