सुल्तानपुर, मार्च 17 -- कादीपुर। पुलिस ने महिलाओं से अश्लील इशारे करने एवं महिलाओं को देखकर भद्दे गाना गाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। रविवार को देर शाम कस्बे के पटेल चौक से सामान खरीदकर चांदा रोड की तरफ कुछ महिलाएं जा रही थीं। आरोप है कि एक युवक महिलाओं के पीछे जाने लगा। एकांत स्थान पाने पर वह महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए गाना गाने लगा। तभी मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पंकज कुमार राय ने उसे हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवि कुमार (30) निवासी मगरसन खुर्द थाना करौंदी कला बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.