नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' को नोटिस जारी कर उसके एआई टूल ग्रोक के दुरुपयोग पर कड़ी आपत्ति जताई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि ग्रोक के जरिए अश्लील और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट बनाए जाने और फैलाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। मंत्रालय ने कहा है कि कुछ लोग फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की तस्वीरों और वीडियो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर रहे हैं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं और बच्चों की गरिमा, गोपनीयता और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। नोटिस में विशेष रूप से कहा गया है कि एक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ग्रोक एआई सेवा का दुरुपयोग किया जा रहा है। यूजर फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओ...