गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुकर्म करने का मामला सामने आया है। शादी की बात करने पर आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती की दोस्ती हरियाणा निवासी एक युवक से हो गई। आरोप है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने परिजनों व रिश्तेदारों को अश्लील वीडियो भेज दी। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.