गिरडीह, जनवरी 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक 26 वर्षीया महिला के साथ एक ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। है। यह घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। इस सिलसिले में पीड़िता ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध आवेदन देकर पुलिस से इस पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 05/2026 के तहत केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता महुआर पंचायत और ट्रक चालक ओझाडीह पंचायत के अरतोका गांव का रहने वाला है। पीडिता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि अरतोका के आशीष भोक्ता उर्फ मिंटु यादव का इंस्टाग्राम से दोनों...