बरेली, नवम्बर 19 -- फतेहगंज पूर्वी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री तीन महीने पहले बरेली से आ रही थी। उसकी सहेली ने फोन कर उसे फरीदपुर अपने घर बुलाया लिया। वह उसी के घर रुक गई। रात के समय फरीदपुर निवासी अमित सिंह सहेली के घर आया और नींद में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद महिला भय के कारण चुप रही लेकिन उसके बाद 10 अक्तूबर को अमित सिंह उसके घर फतेहगंज आ गया और वीडियो वायरल की धमकी देते हुए फिर से घर में दुष्कर्म क...