मऊ, जनवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बंधित गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त दीपक गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता निवासी मजखनी थाना सरायलखन्सी तथा सोनू ठठेरा उर्फ सोनू शिल्पकार निवासी बड़हलगंज थाना जीयनपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त संगठित गिरोह कायम करके अपने आर्थिक, भौतिक लाभ के लिऐ गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करके धमकी और फिरौती की घटना में संलिप्त थे। क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.