काशीपुर, मई 21 -- काशीपुर, संवाददाता। पुलिस ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख वसूलने के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 19 मई को एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया था कि 28 अप्रैल को चैती मेले में उसे पुराने परिचित महिला द्वारा अपने घर बुलाया गया। जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला ने तीन लाख रुपये की रंगदारी वसूल कर ली। उसके बाद भी वह महिला 20 लाख रुपयों की मांग करने लगी और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की। जिसमें घटना में संलिप्त नामजद सहित प्रकाश में आई तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से ढा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.