लखनऊ, फरवरी 4 -- - विरोध पर तेजाब से नहलाने और परिवार को गोली मारने की धमकी, पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज लखनऊ, संवाददाता। दो माह पूर्व जेल से छूटे अपराधी ने एक युवती को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उससे 35 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद और रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। विरोध पर तेजाब से नहलाने और परिवार को गोली मारने की धमकी दी गई। पीजीआई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी बलदेव विहार का रहने वाला है। उसने हाल में ही उसे रास्ते में रोका और अश्लील वीडियो व फोटो दिखाने लगा। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर 35 हजार रुपये की मांग की। किसी तरह उसे रुपये दिए। इसके बाद ‌फिर वह रुपयों की मांग ...