संतकबीरनगर, जून 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर उसके साथ एक युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। इसी से आजिज होकर वह शनिवार को परिजनों के नाम चिट्ठी लिखकर घर से आत्महत्या करने के लिए निकली लेकिन परिजनों ने रास्ते में समझा बुझाकर उसे रोक लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओ में महुली थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को उनकी 16 वर्षीया बेटी चिट्ठी में आत्महत्या करने की बात लिखकर घर से निकल गई। भनक लगते ही उसके पास पहुंचकर बीच रास्ते में रोक लिया गया। वादी के अनुसार समझाने-बुझाने के बाद बेटी ने परिजनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.