नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- डिजिटल युग में साइबर क्राइम के मामले नई चुनौती बनकर उभरे हैं। आए दिन डिजिटल अरेस्ट, लुभावने वादे कर ऑनलाइन ठगी के मामलों ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है। हालिया मामला देश की राजधानी दिल्ली से है। आरोपी ने पहले शख्स को फर्जी अश्लील वीडियो के नाम पर डराया और बाद में खुद को यूट्यूब स्टाफ का कर्मचारी बता डाला। यही नहीं उसने पीड़ित से 39000 हजार रुपये भी लूट लिए। शख्स ने पुलिस को खबर की जिसके बाद पता चला कि ये सेक्सटॉर्शन मामला है और यह एक पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।क्या है मामला? दिल्ली पुलिस के बताए अनुसार, 5 अक्टूबर यानी आज शख्स ने बताया कि उसे एक एक अज्ञात महिला का फेसबुक मैसेंजर वीडियो कॉल आया, जो तुरंत कट गया। इसके तुरंत बाद, उन्हें 8130252678 नंबर से एक कॉल आया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.