जमशेदपुर, अगस्त 18 -- जमशेदपुर के बिरसानगर से अपहृत 31 वर्षीय कृष्णा महतो का शव जादूगोड़ा के चतरो स्थित स्वर्णरेखा नदी से रविवार को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने नामजद चाचा समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक मुख्य आरोपी राजेश महतो का दूर का भतीजा था। बिरसानगर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त को मृतक के भाई प्रकाश महतो ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बिरसानगर निवासी राजेश महतो और मुकेश मुर्मू पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की और सुराग के आधार पर जादूगोड़ा नदी से कृष्णा का शव बरामद किया। पुलिस ने अपहरण और हत्या की साजिश में शामिल नामजद दोनों आरोपियों के साथ परसूडीह निवासी आशिफ अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.