फरीदाबाद, नवम्बर 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती की फर्जी अश्लील फोटो तैयार कर उसे ब्लैकमेल किया। फिर आरोपी ने वायरल करने का डर दिखाकर होटल में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की थी। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि एक युवक से उसकी टेलीग्राम पर बात होती थीं। वह अपनी असल पहचान छिपाकर उससे बात करता था। इस दौरान उसने उसकी फर्जी अश्लील फोटो बनाकर उसके पास भेज दी। फिर इस फोटो को डिलीट करने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान आरोपी सोमवार को उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.