बुलंदशहर, जून 22 -- दोस्त के साथ मिलकर कॉलेज जा रही छात्रा के तमंचे के बल पर अश्लील फोटो खींच वायरल करने की धमकी देने व छात्रा का रिश्ता तुड़वाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोला पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज की रिपोर्ट में बताया कि गांव निवासी छात्रा ने पड़ोसी गांव निवासी युवकों पर तमंचे के बल पर खेत में ले जाकर अश्लील फोटो खींचने और होने वाले पति को अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाया था।थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बॉबी और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.