बदायूं, मार्च 20 -- जगह-जगह होली के बाद लगने वाले मेलों में बाल बालाओं के अश्लील डांस के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मेले में पहुंची। पुलिस को देखकर मेले में भगदड़ मच गई। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव चिर्रा में होली के बाद दो दिवसीय फूल डोल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें गांव और आसपास के लोग होली मिलन भी करते हैं। मंगलवार रात मेले में बाल बालाओं का अश्लील गानों पर डांस हो रहा था, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मेले में पहुंचे, जहां बाल बालाओं का डांस चल रहा था। पुलिस को देखते ही मेले में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तुरंत अश्लील डांस बंद करा दिया। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.