अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में स्थित एक बैंक के प्रबंधक की ओर से अपने किराए के कमरे में अश्लीलता फैलाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को उठाकर थाने ले जाकर आवश्यक पूछताछ कर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर रही है। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में स्थित एक बैंक का प्रबंधक रामनगर बाजार में किराए का कमरा लेकर रहता है। बताया जाता है कि प्रबंधक आशिक मिजाज का है तथा आए दिन अपने कमरे पर लड़की बुलाकर अपनी आशिकी के पीक पढ़ाता रहता है। प्रबंधक की हरकतों से नाराज आसपास के लोगों ने गोपनीय तरीके से पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस को ठोस आधार नहीं मिल पा रहा था। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवती को प्रबंधक के ...