गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बुधवार को मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने की। बैठक में थाना प्रभारी श्याम महतो ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गाने बजाने की अनुमति नहीं होगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो व फोटो शेयर नहीं करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान हुड़दंग न हो इस पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.