कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर देहात। भार्गव परशुराम सेवा समिति के संरक्षक और राजस्व संग्रह अमीन संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे दिवंगत लक्ष्मीकांत दीक्षित की आत्म-शांति के लिए मंगलवार को अकबरपुर कस्बे के हिंदी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पहुंचे गौरियापुर आश्रम के महंत देवनारायण दास जी महाराज ने कहा कि दिवंगत लक्ष्मीकांत दीक्षित का जीवन सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक था। विधानपरिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मीकांत दीक्षित ने सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए। राजपुर चेयरमैन अंशु त्रिपाठी ने कहा कि वे सरल, मिलनसार और कर्मठ व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.