पटना, सितम्बर 8 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक और बिहार का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अशोक स्तंभ को बिहार की अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि सम्राट अशोक बिहार के गौरव थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता में राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर महागठबंधन के दलों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। बिहार के गौरवशाली इतिहास के अपमान के मुद्दे को लालू प्रसाद और उनके परिवार द्वारा हल्के में लेना बिहार का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन जानबूझकर बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तो एनडीए करता है, राजद प्रमुख औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.