मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मथुरा में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में मुजफ्फरनगर के व्यापारी अशोक बाठला को प्रांतीय संगठन महामंत्री चुना गया है। अशोक बाठला ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। आनलाइन बाजार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल एवं संचालन प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल एवं संयोजन प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री नेकी राम गर्ग के छायाचित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.