धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में शुक्रवार शाम पूर्वी भारत के सबसे बड़े खेल महोत्सव पराक्रम 2025 का उद्घाटन हुआ। पेनमेन प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उनकी मांग पर आईआआईटी निदेशक ने घोषणा करते हुए कहा कि 2026 तक आईआईटी धनबाद कैंपस में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता आईआईटी के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने की। इस मौके पर डीन छात्र कल्याण प्रो. एसके गुप्ता, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट एक्टिविटीज) प्रो. संजय मंडल, पराक्रम 2025 के संयोजक व यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर अजीत कुमार एवं शारीरिक शिक्षा व खेल अधिकारी डीएन आचार्य भी मंच पर उपस्थित थे। तीन दिवसीय इस महोत्सव में एथलेटिक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.