देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली रोड स्थित एक हाल में रविवार की देर शाम अखिल भारतीय रौनियार समाज की जिला कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से अशोक कुमार रौनियार उर्फ भोला को जिलाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारस नाथ गुप्त की मौजूदगी में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें रमाशंकर प्रसाद रौनियार,प्रहलाद रौनियार, बैजनाथ मास्टर साहब, मुन्ना रौनियार को संरक्षक, उमाशंकर रौनियार, शिवजी रौनियार, गनपत रौनियार, राजेश उर्फ अनिल रौनियार, बनारसी रौनियार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह लाल बाबू रौनियार, शिवानंद रौनियार, भीम प्रकाश रौनियार, पवन उर्फ अन्नू रौनियार, गोपाल रौनियार को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार रौनियार, प्रदीप कुमार रौनियार को जिला महामंत्री, संजीव कुमार रौनियार, राजेश कुमार रौनियार, विष्...