अमरोहा, नवम्बर 12 -- हसनपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट में मृत अशोक व लोकेश अग्रवाल के शव मंगलवार सुबह दिल्ली से घर लाए गए। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। लोकेश के परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में दोपहर बाद ब्रजघाट गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि अशोक के शव को परिजनों ने अलीगढ़ मार्ग किनारे रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में भाकियू बीआर आंबेडकर से जुड़े किसान भी शामिल रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने शासन से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया तो शव का पूठ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अशोक के शव को परिजन मंगलवार सुबह करीब दस बजे मंगरौला गांव लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद लोकेश का शव उनके रहरा अड्डे के नजदीक स्थित आवास पर लाया गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर में लोकेश का शव ब्रजघाट के लिए ले जाया गया। उधर, अशोक के शव को भी प...