बरेली, जनवरी 10 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आलोक चौहान संघर्षी के नेतृत्व में डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार से मिलकर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त कार्यालय पदों पर पदोन्नति की मांग की। मंडल अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद दफ्तरी पदों पर पदोन्नति नहीं करने से कर्मचारियों में रोष है। उपाध्यक्ष एसके अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में हो रहे प्रमोशन के बावजूद स्थानीय स्तर पर जानबूझकर प्रकरण लंबित हैं। जिलाध्यक्ष संजीव पाल ने कहा कि अगर समय रहते दफ्तरी पदों पर पदोन्नति डीआईओएस नहीं करते हैं तो संगठन आंदोलन करेगा। यहां प्रदीप गंगवार, अनुराग निर्मल, विनय मिश्रा, राकेश शर्मा, सत्य प्रकाश, सुकेश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.