अंबेडकर नगर, जून 15 -- अम्बेडकरनगर। 132 केवी अकबरपुर से पोषित 33 केवी अशरफपुर बरवा की लाइन में आने वाले पेड़ों की डालियों की कटाई-छटाई/अनुरक्षण कार्य रविवार को सुबह आठ से 11 बजे तक होगा। उपखंड अधिकारी कटेहरी वरुण कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते 33/11 केवी अशरफपुर बरवा से पोषित होने वाले सम्बन्धित फीडरों की आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में वैकल्पिक व्यवस्था करने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.