नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- बिग बॉस 19 के इस हफ्ते में काफी ड्रामा देखने को मिला। टिकट टु फिनाले टास्क के दौरान अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच काफी लड़ाइयां देखने को मिली थीं। अशनूर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल को लकड़ी के फट्टे से मारा भी था। अब सलमान खान उस मुद्दे पर अशनूर कौर की क्लास लगाते नजर आएंगे। सलमान खान अशनूर को घर के नियमों की याद दिलाएंगे।अशनूर ने तोड़ा घर का नियम वीकेंड के वार का जो प्रोमो आया है उसमें सलमान खान अशनूर को कहते हैं कि उन्होंने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के फट्टे से मारा है। अशनूर जब अपनी सफाई दे रहे होती हैं तभी सलमान खान भड़क जाते हैं। वो अशनूर को कहते हैं कि उन्होंने घर का नियम तोड़ा है।अशनूर ने जानकर तान्या पर किया था वार प्रोमो में सलमान कहते हैं- अशनूर किसी पर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉ...