उन्नाव, फरवरी 15 -- गंजमुरादाबाद। आर्थिक रूप से अक्षम मरीजों को मुफ्त दवा और उपचार देने के लिए शासन ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में मेले में भारी भीड़ उमड़ती थी हालांकि अव्यवस्थाओं के चलते अब मरीजों की संख्या दिन पर दिन गिरती चली जा रही है। लोगों के मुताबिक यदि स्वास्थ्य विभाग ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो मरीज आरोग्य मेले का रुख करना पूरी तरह बंद कर देंगे। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को एक छत के नीचे उपचार देने के उद्देश्य से शासन ने आरोग्य मेले की शुरआत की थी। यहां मरीजों को नि:शुल्क दवा और जांच की व्यवस्था मिलती है। इसके तहत जनपद की 48 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। गंजमुरादाबाद क्षेत्र में शुरुआती दिनों में असायस, जोगीकोट जैसे के स्वास्थ्य केंद्रों पर सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचत...