गुड़गांव, मार्च 4 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर मतदान हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी शहर में सड़कों पर लगे होर्डिंग्स शहर की सुदंरता को ग्रहण लगा रहे हैं। निगम में शिकायतों के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। निगम की तरफ से मतदान के दिन भी इन होर्डिंग्स को नहीं हटाया गया। वहीं शहर में अवैध रूप से लगे यूनिपोल पर भी राजनीति बैनर लगाकर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नियम के अनुसार किसी भी प्रकार के राजनीतिक या व्यवसायिक विज्ञापन लगाने के लिए निगम से अनुमति लेना जरुरी होता है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में ऐसा नहीं हो रहा है। इस कारण शहर में हजारों की सख्ंया में अवैध विज्ञापन और होर्डिंग्स लगे हुए हैं। निकाय चुनाव का लेकर बीते दिन चुनाव प्रचार-प्रसार चला था। इस दौरान शहर में सभी राजनीतिक दलों और निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.