बुलंदशहर, जनवरी 6 -- मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के एनसीआर अध्यक्ष चौधरी नरेश प्रधान ने शिकारपुर नगर में चलाए जा रहे अवैध होटलों को बंद करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि शिकारपुर नगर में सभी संचालित होटल फर्जी हैं। सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मिशन इन होटल की वजह से फर्जी साबित हो रहा है। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। यदि इन होटल को एक सप्ताह के अंदर बंद नहीं कराया, तो भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति इनके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। जिनकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.