सीवान, अगस्त 12 -- भगवानपुर हाट। थाने की पुलिस ने एक कांड में फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार अभियुक्त सरहरी निवासी वीरेन्द्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह व विश्वनाथ सिंह के पुत्र गोलू सिंह उर्फ अमित सिंह बताए जा रहे हैं। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार में दो देशी कट्टा, दो गोली, गांजा व बाइक भी बरामद की गयी हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...