कटिहार, अक्टूबर 13 -- फलका, एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के एक गांव में एक युवक को अवैध हथियार के साथ अपना तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया।पुलिस ने आरोपी युवक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।हालांकि यह वायरल फ़ोटो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रहटा पंचायत के एक गांव में अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है,जिसके साथ फोटो लगाकर समाज में भय का वातावरण बनाता है। सत्यापन हेतु दलबल के साथ आरोपी के घर पहुंच कर फोटो दिखाते हुए अवैध हथियार के सबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं अवैध हथियार की बरामदगी हेतु तलाशी की गई, लेकिन बरामदगी नहीं हुई। जिसके बाद विधि व्यवस्था संधारण हेतु आरोपी युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.